फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : डकैती कांड के फरार तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, रकम भी बरामद

Sat, 08 Apr 2023 01:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में पच्चीस हजार के दो इनामिया बदमाश भी शामिल हैं। लूटी गई डेढ़ लाख नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोड़ी फतेहपुर के ढुरबई गांव में हुई डकैती कांड के फरार बदमाश शनिवार देर-रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मऊरानीपुर भेजा गया है। उनके पास से लूट का डेढ़ लाख रुपये नकद समेत डेढ़ किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोना बरामद हुआ है।

विज्ञापन


ढुरबई गांव के श्रवण कुमार वाजपेई के घर में 8 मार्च की आधी रात आठ सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए थे। भवन स्वामी के मुताबिक बदमाश घर से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत कुल 65 लाख रुपये का माल लूट ले गए। पिछले माह हुई मुठभेड़ में पुलिस इस मामले के वांछित चार बदमाशों को पकड़ चुकी लेकिन, अभी चार बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।

शनिवार आधी रात के बाद बड़वार झील के पास कुछ बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर चारों बदमाश बाइक पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश पुलिस टीम के ऊपर फायर करने लगे। जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाईं। इसमें राजवीर गुर्जर (22), अरविंद गुर्जर (23), सत्येंद्र सेन (27) गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


 इनके साथ ही कुलदीप गौड़ (19) (सभी निवासी ग्वालियर) को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक बदमाशों ने डकैती कांड में शामिल होने की बात मानी है। इनमें से राजवीर एवं अरविंद 25-25 हजार के इनामिया बदमाश हैं। बदमाशों के पास से डकैती कांड में लूटी गई नकदी समेत जेवरात बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें