फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे का अपमान: राष्ट्रीय ध्वज से तरबूज से धूल साफ करता दिखा युवक, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच

Sat, 08 Apr 2023 08:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी में युवक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। यहां एक युवक तिरंगे से तरबूज साफ करते हुए दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
तिरंगे का अपमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स राष्ट्रीय ध्वज से तरबूज से धूल को साफ करते हुए दिखाई दे रहा है। किसी ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद अब यह जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की नींद खुली और मामले की जांच शुरू की। वीडियो को एक यूजर ने अपलोड किया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि फल की दुकान पर एक युवक राष्ट्रीय ध्वज से तरबूज को साफ कर रहा है। तरबूज से धूल को हटा रहा है। तिरंगा हाथ में लेकर युवक दुकान पर रखे सबी तरबूजों को साफ करता हुआ दिख रहा है। 

आपको बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक शख्स तिरंगे से अपना दोपहिया वाहन साफ करता हुआ दिखाई दिया था। दिल्ली पुलिस ने 52 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया था, वह राष्ट्रीय ध्वज से अपने वाहन को साफ कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें