फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: होली पर्व पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, 148 को किया गया पाबंद

Fri, 27 Feb 2026 12:05 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड व हाईवे पर पुलिस की टीमों की तैनाती की गई है। आईजी झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने बताया कि परिक्षेत्र के तीनाें जिलों में थानावार पुलिस गश्त कर खुराफातियों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं है। पुलिस ने जहां सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक चौकस करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, झांसी परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में 148 खुराफाती तत्वों को चिह्नित कर शांतिभंग में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन


आईजी आकाश कुलहरि ने कहा कि होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोंल्लास के साथ मनाए जाने वाला पर्व है। पिछले 5 से 10 साल के आंकड़ों के आधार पर झांसी परिक्षेत्र में खुराफातियों को पाबंद किया गया है।


रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड व हाईवे पर पुलिस की टीमों की तैनाती की गई है। आईजी झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने बताया कि परिक्षेत्र के तीनाें जिलों में थानावार पुलिस गश्त कर खुराफातियों पर नजर रखेगी। इसके अलावा, पिछले 5 से 10 सालाें में निकाले गए रिकार्ड के आधार पर करीब 148 को धारा 107/16 में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें