फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फुहार से मौसम खुशगवार, लौटते मानसून से बदला मौसम, हल्की बारिश के आसार

Fri, 19 Sep 2025 02:50 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
 
विज्ञापन
माैसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लौटते मानसून की वजह से बृहस्पतिवार शाम को मौसम बदल गया। फुहार गिरने के साथ ही ठंडी हवा चलने से वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


जून में दस्तक के बाद अब मानसून की वापसी होने लगी है। इसका असर शुक्रवार को देखने को मिला। शाम साढ़े चार बजे के आसपास झांसी में घने काले बादल छा गए। उसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो कि रुक-रुककर देर शाम तक जारी रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। झांसी का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। उसके बाद आगामी चार-पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें