फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जनपद के विद्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों से गूंजा माहौल

Sat, 15 Aug 2026 07:07 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय लुहारी में अभिनय करते बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के विद्यालयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालयों में आन-बान और शान से तिरंगा फहराया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वीर शहीदों का वेश धारण कर देशभक्ति गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया।
विज्ञापन


 

थाना ककरबई। - फोटो : संवाद
ककरबई कस्बे में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों के देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। 

थाना परिसर में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। पंचायत भवन में प्रधान राजेंद्र कुमार तिवारी और सहकारी समिति में प्रकाश द्विवेदी ने तिरंगा फहराया। भगवती स्वरूपानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य जानकी प्रसाद गौतम ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

प्राथमिक विद्यालय लुहारी। - फोटो : संवाद
कस्बा लुहारी सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विभिन्न सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों, विद्यालयों और पंचायत भवनों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। इस दौरान विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।

थाना परिसर सकरार में प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने ध्वजारोहण किया। लुहारी टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर सत्येंद्र सिंह सिकरवार, शिव शक्ति व्यापारिक प्रतिष्ठान में जीडी राजपूत ने तिरंगा फहराया। पंचायत भवन एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान कोमल सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में प्रधानाचार्या मनुजा द्विवेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं बहुउद्देशीय सहकारी समिति लुहारी में सचिव सुषमा यादव ने ध्वजारोहण किया।

 

कांवड़ियों को स्वल्पाहार कराते थानाध्यक्ष। - फोटो : संवाद
श्रावण मास के चलते बड़ी संख्या में कांवड़िये ओरछा से जल भरकर झांसी-खजुराहो मार्ग से गुजर रहे हैं। कांवड़ियों की सुविधा और सेवा को देखते हुए सकरार पुलिस ने भी सेवा भाव का परिचय दिया। प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों को दही-जलेबी का स्वल्पाहार कराया।

 

कंपोजिट विद्यालय घाट लहचूरा। - फोटो : संवाद
कंपोजिट विद्यालय घाट लहचूरा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक मिश्रा ने ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चें मौजूद रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़ागांव। - फोटो : संवाद
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़ागांव में तिरंगा झंडा फहराया गया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें