फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरमास 2026: सूर्य का मीन राशि में प्रवेश करने से बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

Sun, 15 Mar 2026 08:28 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मीन राशि में शुक्र एवं शनि विराजमान हैं। सूर्य के प्रवेश करने पर त्रिग्रही योग बनेगा। खरमास अवधि में जप, तप, पूजा, दान एवं सत्संग का विशेष महत्व है। 
विज्ञापन
खरमास 2026 - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार 15 मार्च से सूर्य मीन राशि में होंगे। इसके साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास में विवाह नहीं होंगे। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने पर 15 अप्रैल से विवाह पुन: शुरू होंगे।
विज्ञापन


ज्योतिषविद् मनोज थापक के अनुसार, सूर्य जब धनु एवं मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास प्रारंभ होता है। सूर्य अभी कुंभ राशि में हैं। 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में विवाह छोड़कर अन्य सभी मांगलिक कार्य होंगे। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 15 अप्रैल से विवाह पुन: शुरू हो जाएंगे।

इधर, आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार, मीन राशि में शुक्र एवं शनि विराजमान हैं। सूर्य के प्रवेश करने पर त्रिग्रही योग बनेगा। मिथुन, तुला, वृषभ, कर्क, कन्या एवं मीन राशि के जातक को आर्थिक लाभ एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उनके अनुसार, खरमास अवधि में जप, तप, पूजा, दान एवं सत्संग का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु एवं मां जगदंबा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें