फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीस माह लंबे उपचार के बाद घायल ने तोड़ा दम, पानी की टिकिया खाते समय हुआ था हादसा

Wed, 24 Sep 2025 08:43 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

घर लौटते समय आरा मशीन के पास रास्ते में खड़े होकर पानी की टिकिया खाने लगे। उसी समय एक कार ने उनको टक्कर मार दी थी। संतोष को कई जगह चोट आई।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना में आरा मशीन के पास सड़क के किनारे खड़े होकर पानी की टिकिया खाते समय हादसे का शिकार हुए बबीना के घिसौली गांव निवासी संतोष राजपूत (49) ने बीस माह लंबे उपचार के बाद मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


संतोष को 27 जनवरी 2024 को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से उनका उपचार चल रहा था। परिजनों ने बताया कि संतोष प्राइवेट काम कर परिवार चलाता था। 27 जनवरी की शाम घर लौटते समय आरा मशीन के पास रास्ते में खड़े होकर पानी की टिकिया खाने लगे। उसी समय एक कार ने उनको टक्कर मार दी थी। संतोष को कई जगह चोट आई। वह कोमा में चले गए। मेडिकल कॉलेज में करीब एक महीना भर्ती रहे। इसके बाद उनका ग्वालियर में भी उपचार चला।

परिजनों का कहना है उपचार में करीब बीस लाख रुपये खर्च हो गया। उनकी मौत के बाद परिवार में रोना-पिटना मच गया। पत्नी समेत चार बेटा-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें