फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ललितपुर से अपहृत किशोर को जीआरपी ने परिजनों को सौंपा, घर के बाहर से दो युवक ले गए थे मथुरा

Sun, 12 Jul 2026 12:31 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

प्लेटफार्म पर घूम रहे किशोर को देख मौजूद टीटीई ने परिजनों के बारे में जानकारी ली तो बच्चा रोने लगा। टीटीई ने फोन से परिजनों से बात कराई। इसके बाद टीटीई ने बच्चे को जीआरपी सौंप दिया।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में मिले किशोर को जीआरपी ने बरामद कर शनिवार सुबह परिजनों को सौंप दिया। किशोर ने पुलिस को बताया कि उसे ललितपुर से 8 जुलाई को दो युवक बहाने से मथुरा ले गए थे। जब उसे परिजनों की याद आई तो युवकों को चकमा देकर झांसी आ गया। परिजनों ने किशोर की लापता होने की शिकायत ललितपुर कोतवाली में दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन


ललितपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक नेहरू नगर में रहने वाले शहीद खान मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शहीद का 15 साल का बेटा 8 जुलाई की शाम घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इधर शनिवार सुबह लावारिस हालत में घूम रहे किशोर को प्लेटफार्म मौजूद टीटीई रमेश ने देखा तो उससे टिकट व परिजनों के बारे में जानकारी ली। बच्चा रोने लगा। टीटीई ने फोन से परिजनों से बात कराई। जब परिजनों ने बताया कि किशोर के अपहरण का मामला कोतवाली थाने में दर्ज है, तो टीटीई ने बच्चे को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। लावारिस हालत में जीआरपी ने किशोर से पूछताछ कर परिजनों को जीआरपी थाने बुलाया। परिजनाें के आने पर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि लावारिस हालत में घूम रहे बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं ललितपुर कोतवाली पुलिस ने किशोर को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें