फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: घरवाले सोते रहे... शातिरों ने कर लिया अपना काम, नींद टूटी तो देख उड़ गये होश

Mon, 22 Sep 2025 06:36 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

छत के सहारे दबे पैर चोर घर के अंदर घुसे इसके बाद बड़ी होशियारी से कमरे का ताला चटका दिया और अपना काम कर आराम से निकल गये। 
विज्ञापन
कमरे के अंदर खुली पड़ी अलमारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मऊरानीपुर इलाके में चोर एक घर के अंदर घुसे इसके बाद उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा और चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर फरार हो गये। घर के सदस्य सोते रहे, चाेरों के जाने के दौरान एहसास हुआ तो उठकर देखा तब जाकर पता चला कि उनके यहां चाेरी की घटना हो गई।

विज्ञापन


मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात ग्राम खिलारा में अज्ञात चोरों ने घर के अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। खिलारा निवासी घनाराम अहिरवार ने बताया कि रविवार की रात घर के सभी लोग सो गए थे। अज्ञात चोर छत के रास्ते आंगन में आए तथा कमरे में लगे ताली को तोड़कर अंदर गए। बक्से व अलमारी का लॉकर तोड़ा सोने चांदी के आभूषण व नदी चोरी कर रहे थे तभी आहट मिलने पर घर के लोग जाग गए। जिससे उक्त चोर सामान लेकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें