फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे टेक्निशियन ने जहर निगलकर दी जान: महिला सिपाही के मना करने पर उठाया कदम, पत्नी को देना चाहता था तलाक

Mon, 22 Sep 2025 05:50 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

थाना मोंठ के अखाड़ापुरा गांव निवासी साहित्य खरे की 6 साल पहले शादी हो चुकी लेकिन विवाद होने से पत्नी मायके में रहती है। इस दौरान साहित्य की एक युवती से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। इटावा में तैनात महिला सिपाही के शादी के लिये इनकार करने पर उसके प्रेमी साहित्य खरे निवासी करगुवां ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। साहित्य एक प्राइवेट संस्थान में एक्स-रे टेक्निशियन था। 

विज्ञापन


थाना मोंठ के अखाड़ापुरा गांव निवासी साहित्य खरे की 6 साल पहले शादी हो चुकी लेकिन विवाद होने से पत्नी मायके में रहती है। इस दौरान साहित्य की एक युवती से दोस्ती हो गई। युवती पुलिस में सिपाही है। इन दिनों उसकी तैनाती इटावा में है। साहित्य के परिजनों का कहना है युवती पहले शादी करने को राजी थी लेकिन कुछ महीना पहले उसने शादी करने से इनकार कर दिया। साहित्य उससे लगातार बात कर रहा था। इसके बाद भी वह शादी करने को राजी नहीं थी। कुछ दिनों पहले साहित्य महिला सिपाही से मिलने इटावा गया था। कल बिजौली में महिला सिपाही के पिता से भी मिलकर आया। इसके बाद भी महिला सिपाही उससे शादी करने को राजी नहीं थी। रविवार रात घर लौटकर उसने जहर निगल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें