फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ओरछा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर मकान में घुसी, पांच घायल

Tue, 26 Aug 2025 09:51 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

हादसे में दीवार गिरने से इसकी चपेट में दो बकरियां भी आ गई। जिनकी दबकर मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरसरांय कस्बा के गांधीनगर मोहल्ला में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। झांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कच्चे मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। हादसे में कमरे में बंधी दो बकरियां दीवार गिरने से दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मकान मालिक मुकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि रात करीब एक बजे तेज धमाके की आवाज सुनकर वह नींद से जागे। बाहर आकर देखा तो कार उनके मकान की दीवार तोड़कर कमरे के अंदर घुस चुकी थी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय भेजा, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित मकान मालिक ने प्रशासन से अपने हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।

थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि कार सवार सभी लोग रामराजा सरकार मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में चालक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। घायलों को उपचार के बाद सुरक्षित बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें