फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा में बरस रही आग: 132 वर्षों में तीसरी बार मई में 48 डिग्री पहुंचा झांसी का पारा, 25 साल का टूटा रिकॉर्ड

Mon, 27 May 2024 07:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नौतपा के तीसरे दिन झांसी जिले का अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 132 सालों में तीसरी बार मई में ऐसा मौका आया है, जब झांसी का अधिकतम पारा 48 डिग्री या उसके पार पहुंचा है।
विज्ञापन
गर्मी में कपडा लपेट कर जाती युवतियां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा के तीसरे दिन जिले में अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 132 सालों में तीसरी बार मई में ऐसा मौका आया है, जब झांसी का अधिकतम पारा 48 डिग्री या उसके पार पहुंचा है। सबसे पहले 20 मई 1984 को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। 

विज्ञापन


दूसरी बार 26 मई 1998 में अधिकतम पारा 48 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे में सोमवार के अधिकतम तापमान ने 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को दूसरा गर्म शहर आगरा रहा। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन लू के थपेड़े झुलसाएंगे। 

नौतपा की शुरुआत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा की शुरुआत हो गई है। यह 2 जून तक रहेगा। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के काफी करीब होता है और उसकी किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती हैं। इसके चलते भीषण गर्मी पड़ती है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि नौतपा में यदि बारिश नहीं होती है तो अच्छे मानसून के संकेत होते हैं। अगर इस दौरान बारिश हो जाती है तो नौतपा खंडित हो जाता है और इसे मानसून के लिए अशुभ संकेत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें