गुरसराय। व्यास चैलेंज कप का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन और फीता काटकर कर किया गया। पहला मैच झांसी और कानपुर के बीच खेला गया। इसमें झांसी की टीम विजयी रही। मैन ऑफ द मैच
रूपेश को दिया गया। उसने 102 रन का योगदान दिया।
मैच से पहले चांदी के सिक्के से टॉस कराई गई। टॉस झांसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 341 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। उसके जवाब में कानपुर की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और मात्र 15 ओवर में
ही 75 रन पर ही आल आउट हो गई। इसलिए झांसी ने आसानी से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रूपेश के रूप में इक्कीस सौ रुपये का नकद पुरस्कार प्रकाश चंद्र जैन ने दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास, मेजर अखिलेश पिपरैया, प्रकाश चंद्र जैन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में जीतना हारना खेल का अंग है।
व्यास चैलेंज कप में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा अध्यक्षता महामंडलेश्वर आचार्य नवल किशोर जी महाराज रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा डॉ. अभिषेक कुमार राहुल रहे। अतिथियों का व्यास चैलेंज कप के आयोजक नितुल व्यास ने माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कमेंट्री सत्येंद्र त्रिपाठी, रामकुमार छिरोल्या, योगेश जैन, रवि सेन ने की। अंपायरिंग सुरेंद्र कुमार एवं मोहन शाक्य ने की और स्कोरर पीयूष नामदेव रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बृजकिशोर व्यास, पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास, प्राचार्य मेजर अखिलेश पिपरैया, चेयरमैन देवेश पालीवाल, प्रधानाचार्य डीपी तिवारी, रमेश मौर्या, सचिन व्यास, मनोहर राव नेवालकर, जगमोहन समेले,
अरुण गुप्ता, नितिन व्यास, अमन गोस्वामी, बद्री त्रिपाठी, शुभम पचौरी, अरविंद अड़जरिया, सुभाष यादव, रघुवीर यादव, जितेंद्र पटेल, मिलाप जैन, बसंत मोदी, कुलदीप नीखरा, मयंक बड़ोनिया, रवि मोदी, तनु व्यास, हरपाल सिंह यादव, नितिन
स्वामी, कपिल तिवारी अंशू उपस्थित रहे। नितुल व्यास ने सभी के प्रति आभार जताया।