फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: समय से पहले पटरी पर लौटी ताज, रेलवे ने कोहरे के कारण 28 फरवरी तक किया था निरस्त

Wed, 18 Feb 2026 10:21 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मौसम साफ होने के कारण ताज को 17 फरवरी से झांसी से निजामुद्दीन के लिए संचालित कर दिया गया है। यात्रियों को इसकी जानकारी न होने के कारण यह ट्रेन पहले दिन खाली कोच के साथ रवाना हुई। 
विज्ञापन
ताज एक्सप्रेस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण 28 फरवरी तक निरस्त की गई ताज एक्सप्रेस निर्धारित समय से पहले 17 फरवरी को ही पटरी पर लौट आई। मंगलवार को यह ट्रेन झांसी स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


रेलवे ने दिल्ली-झांसी के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस को आंशिक रूप से एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया था। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर उदयपुर इंटरसिटी से आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही थी। महोबा, हरपालपुर, मऊरानीपुर आदि स्थानों से दिल्ली की यात्रा करने वाले उदयपुर इंटरसिटी से आते थे और ताज एक्सप्रेस पकड़कर निकल जाते थे। इस ट्रेन के रद होने से उन्हें दूसरी ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा था। इधर, रेलवे ने 28 फरवरी के पहले ही मौसम साफ होने के कारण इसे 17 फरवरी से झांसी से निजामुद्दीन के लिए संचालित कर दिया। हालांकि, यात्रियों को इसकी जानकारी न होने के कारण यह ट्रेन पहले दिन खाली कोच के साथ झांसी से रवाना हुई। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि अब यह ट्रेन नियमित रूप से झांसी-निजामुद्दीन के बीच चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें