फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो, 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी बेतवा में छोड़ा; निचले इलाकों में किया अलर्ट

Wed, 26 Aug 2026 02:53 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

यूपी के झांसी में सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो हो गया है। 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी बेतवा में छोड़ दिया गया है। माताटीला के 15 गेट खुलने से जलस्तर तेजी से बढ़ा है। निचले इलाकों में अलर्ट है।
विज्ञापन
Jhansi Sukwan-Dhukwan Dam - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी की बेतवा नदी के कैचमेंट इलाके में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही भारी बारिश के चलते बेतवा नदी पर बना सुकुवां-ढुकुवां डैम ओवरफ्लो हो गया। बुधवार सुबह डैम से 30 हजार क्यूसेक से अधिक पानी बेतवा नदी में छोड़ा जा रहा है। पानी की बढ़ती मात्रा से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन




अधिशासी अभियंता बृजेश पोरवाल ने बताया कि डैम के ओवरफ्लो होने सेजल निकासी की जा रही है। जलस्तर और पानी की निकासी पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि माताटीला डैम के 15 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा था। यह पानी सुकुवां-ढुकुवां डैम में पहुंच रहा है। 
विज्ञापन


लगातार बारिश और माताटीला से पानी की आवक के कारण सुकुवां-ढुकुवां का जलस्तर तेजी से बढ़ा और डैम ओवरफ्लो हो गया। बेतवा नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। नदी में पानी की मात्रा बढ़ने के कारण प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

तालबेहट मध्य प्रदेश के विदिशा और भोपाल जनपद में हो रही झमाझम बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है जिसके चलते राजघाट बांध से पानी छोड़ा जा रहा है बांध से पानी छोड़े जाने के कारण माताटीला बांध में पानी का जलस्तर बढ़ गया है जिसके चलते बंद के 15 गेटों से दो फीट की ऊंचाई से खोलकर 42000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है मां सी गिरने वाली पानी के विभिन्न दृश्य को देखने के लिए बुधवार को भारी संख्या में  सैलानियों की  पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें