फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result: झांसी के स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन; 10वीं में वैभव तो 12वीं में आराध्या ने बढ़ाया मान

Wed, 30 Apr 2025 04:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हुई थी और 26 मार्च को समाप्त हो गई थी। झांसी में हाईस्कूल में 3200 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जबकि, 3150 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिले में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
वैभव और आराध्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएससीई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में झांसी के छात्र-छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। आरएलपीएस के वैभव गुप्ता ने जहां हाईस्कूल की परीक्षा 99 फीसदी अंकों से पास की है। वहीं, कैथेड्रल कॉलेज की आराध्या परया ने इंटरमीडिएट में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर मान बढ़ाया है। अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन


सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) बोर्ड की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हुई थी और 26 मार्च को समाप्त हो गई थी। झांसी में हाईस्कूल में 3200 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जबकि, 3150 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिले में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए थे। यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद सीआईएससीई का रिजल्ट भी जल्द ही जारी होने की संभावना जताई थी। ऐसे में सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुधवार को सुबह 11 बजे जैसे ही वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया गया, वैसे ही छात्र-छात्राओं में परिणाम देखने की होड़ मच गई। अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। परिजनों और शिक्षकों ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और मिठाई भी खिलाई। कई स्कूलों में मेधावियों का सम्मान भी किया गया।

10वी में 99.5 फीसदी, 12वीं में शत-प्रतिशत पास
सीआईएससीई बोर्ड के जिला समन्वयक नितिन विलियम्स ने बताया कि इंटरमीडिएट में झांसी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। जबकि, हाईस्कूल में 99.5 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। ज्यादातर स्कूलों का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने पास होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ICSE ISC Result 2025 OUT Live: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे घोषित, यहां Direct Link से करें चेक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें