ललितपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी पुष्पेन्द्र (27) पुत्र रूपेश बाइक से मंगलवार की देर रात ग्राम डोंगरा कलां गया था। उसके साथ बाइक पर पप्पू उर्फ फुल्ले (27) भी था। डोंगरा कलां से वापस लौटते समय ग्राम खडेरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे पुष्पेन्द्र और बाइक पर सवार उसका साथी पप्पू गंभीर घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।