फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज के 700 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की हड़ताल शुरू, यूपीकॉम निगम में समायोजन की मांग

Thu, 03 Sep 2026 12:47 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आउटसोर्स कर्मियों को समायोजित करने के लिए मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक एजेंसी के कर्मियों की सूची भेज दी गई और दूसरी एजेंसी के कर्मियों की सूची नहीं भेजी गई। इसको लेकर गुस्साए कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बात करता प्रशासन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी करीब 700 कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके चलते गेट नं. एक पर एकजुट आंदोलित कर्मी धरना-प्रदर्शन करके नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार आउटसोर्स के कर्मियों को यूपीकॉम निगम गठित करके समायोजित कर रहा है। जिसके तहत मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक एजेंसी के कर्मियों की सूची समायोजन के लिए भेज दी गई है। वहीं, दूसरी एजेंसी के करीब 700 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की सूची नहीं भेजी गई है। इसको लेकर गुस्साए कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि हड़ताली कर्मियों को समझा-बुझाकर काम पर लौटने के लिए कहा जा रहा है। कॉलेज में सफाई व्यवस्था के हालात नहीं बिगड़े, इसके लिए स्थायी कर्मियों का मुस्तैदी से लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें