फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सीयूजी फोन न उठाने वाले पुलिस अफसरों पर होगी सख्ती, नवागत एसएसपी ने कार्यालय का लिया जायजा

Mon, 24 Aug 2026 09:19 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एसएसपी विकास कुमार ने पुलिस अफसरों को चेताते हुए कहा कि थानेदार से लेकर पुलिस अफसरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सीयूजी फोन उठे।
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते एसएसपी। - फोटो : विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागत एसएसपी विकास कुमार ने सीयूजी फोन न उठाने वाले पुलिस अफसरों के चेताते हुए शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ सख्ती किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन



कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को एसएसपी विकास कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि विकास की गाड़ी तभी तेजी से दौड़ सकती है, जब पटरी मजबूत हो। पटरी मजबूत करने का काम पुलिस करेगी। अपराधियों पर लगाम लगाएंगे। तमाम वरिष्ठ पुलिस अफसरों के सीयूजी फोन न उठाए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कहा कि थानेदार से लेकर पुलिस अफसरों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सीयूजी फोन उठे। उन्होंने सटोरियों के खिलाफ अभियान भी निरंतर चलाने की बात कही।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने पुलिस कार्यालय स्थित विभिन्न शाखाओं का भी जायजा लिया। अभिलेखों एवं पत्रावलियों को देखने के साथ ही उनको समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें