झांसी एसटीएफ ने रविवार को बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाकर बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक गाड़ी भी पकड़ी गई है, जिसमें मिलावट करने वाला ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल) बरामद किया गया है।
एसटीएफ ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह हरियाणा से संचालित होता था और इनके तार ग्वालियर से भी जुड़े हुए हैं। टीम फिलहाल नवाबाद थाने में पूछताछ कर रही है। इसमें पकड़ा गया आरोपी सभासद भी बताया जा रहा है। ये ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर की कई दुकानों पर मिलावटी शराब बेचते थे।