फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सकरार ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन घायल

Thu, 30 Jul 2026 03:03 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

हादसे में दो लोगों को हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-खजुराहो हाईवे पर सकरार थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ओवरब्रिज पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मारकुआ निवासी रितेश (24) पुत्र बलराम, तेजराम पुत्र सोमनाथ और संतोष कुमार (30) मऊरानीपुर से झांसी की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। सकरार कस्बे के समीप ओवरब्रिज पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम और पैरामेडिक डॉक्टर सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, संतोष कुमार और तेजराम की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है, जबकि रितेश का भी इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें