फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मुस्तरा स्टेशन पर चला विशेष टिकट चेकिंग अभियान,198 यात्रियों से वसूला गया एक लाख से अधिक जुर्माना

Sat, 22 Aug 2026 01:00 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

सीनियर डीसीएम अमन वर्मा के नेतृत्व में मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर 62 सदस्यीय टीम के साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल और चेकिंग स्टाफ को देखकर स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
 
विज्ञापन
टिकट चेक करती टीम। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को रेलवे ने बड़ा शिकंजा कसा। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा के नेतृत्व में मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर 62 सदस्यीय टीम के साथ विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल और चेकिंग स्टाफ को देखकर स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सुबह के समय चलाए गए इस अभियान में 40 टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ 12 आरपीएफ और 10 जीआरपी के जवान शामिल रहे, जिन्होंने पूरे स्टेशन को घेर लिया। इस दौरान प्लेटफार्म पर पहुंची झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (11109), यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (22534), झांसी-कानपुर मेमू (04191/64607) और गोरखपुर-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (20104) के रुकते ही चेकिंग स्टाफ ने हर कोच में सघन जांच की।

सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) अनिल श्रीवास्तव और रेलवे मजिस्ट्रेट प्रतीक त्रिपाठी की मौजूदगी में बेटिकट, बिना बुक किए सामान और अन्य प्रकार से अनियमित यात्रा कर रहे कुल 198 यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उनसे कुल 1,03,015 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें