फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पिता को तलाशने निकले बेटे की हादसे में गई जान, छह बहनों के बीच था इकलौता भाई

Wed, 21 Jan 2026 01:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पिता को तलाशने के लिए देर रात युवक बाइक से निकला था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई और सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार के आरी गांव में ओमप्रकाश (27) की सोमवार देर-रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता के देर-रात वापस न लौटने पर वह उनको तलाशने निकला था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। नाजुक हाल में उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही उसकी गर्भवती पत्नी अचेत हो गई। परिवार में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन


मूल रूप से उनाव बालाजी निवासी ओमप्रकाश अपने पिता कालका प्रसाद के साथ भोजला मंडी में प्राइवेट काम करता था। परिजनों का कहना है कि सोमवार को उसके पिता काम करने आए थे लेकिन, देर-रात तक घर नहीं लौटे। मोबाइल पर भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनको तलाशने के लिए ओमप्रकाश बाइक से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरी गांव के पास अचानक मोड़ पर सामने से दूसरी बाइक आ गई। दोनों ही अपनी बाइक नहीं संभाल सके। उनके बीच भिड़ंत हो गई। ओमप्रकाश सिर के बल सड़क पर जा गिरा। उसके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल भेजा। यहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश छह बहनों के बीच इकलौता भाई था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के मुताबिक दूसरे बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें