फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगे 10 लाख, व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के बाद ठगी

Wed, 21 Jan 2026 12:40 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुजुर्ग अरविंद कुमार ने बताया कि 8 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर “एन-77-एमओ” नामक इन्वेस्टमेंट ग्रुप में जोड़ने का संदेश आया। एक महिला ने उनसे संपर्क कर शेयर मार्केट में मोटे मुनाफा का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने सत्तर साल के बुजुर्ग से दस लाख रुपये ठग लिये। पैसा लेने के बाद जालसाजों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। यह देख बुजुर्ग के होश उड़ गए। परिजनों के साथ वह साइबर थाना पहुंचे। साइबर पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



थाना प्रेमनगर क्षेत्र के राहुल रेजिडेंसी निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव (70) ने पुलिस को बताया कि 8 दिसंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर “एन-77-एमओ” नामक इन्वेस्टमेंट ग्रुप में जोड़ने का संदेश आया। एक व्यक्ति ने संपर्क करके बताया कि शेयर मार्केट में निवेश करने से उनको मोटा मुनाफा होगा। एआई से जुड़े एप की वजह से जल्द मुनाफा मिलना शुरू हो जाएगा। उनको एक अलग व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ लिया गया। सिया वर्मा नामक महिला ने उनसे संपर्क करके मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। सिया के कहने पर वह पैसा देने पर राजी हो गए। 15 से 29 दिसंबर के बीच चार बार में 10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने यह रकम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक खातों से एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के विभिन्न खातों में भेजी। करीब दस दिन तक वह मुनाफे का इंतजार करते रहे। वादे के मुताबिक जब खाते में कोई रकम नहीं आई तब उन्होंने सिया वर्मा से संपर्क करने की कोशिश की। उसका मोबाइल नंबर बंद मिला।


बुजुर्ग अरविंद के पास जो अन्य मोबाइल नंबर थे, वह भी स्विच ऑफ थे। उनको एन-77-एमओ ग्रुप से भी हटा दिया गया। यह देखकर वह परेशान हो उठे। उन्होंने तुरंत परिजनों को यह बात बताई। सीओ (साइबर) पीयूष पांडेय के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू करा दी गई है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं व्हाट्स एप ग्रुप की तकनीकी जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें