फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: घर में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, सात वर्षीय मासूम की मौत; बहन की हालत नाजुक

Sun, 02 Aug 2026 01:21 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

दोनों बच्चे शनिवार रात खेलते-खेलते घर में सो गए थे और रविवार सुबह यह दर्दनाक हादसा हो गया। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बड़ागांव क्षेत्र के कस्बा स्थित हरदौलपुर मोहल्ले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। इस घटना में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी पांच वर्षीय बहन की हालत गंभीर बनी हुई है और मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


हरदौलपुर निवासी प्रदीप कुशवाहा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार सुबह वह रोज की तरह काम पर निकल गए। उनके जाने के कुछ देर बाद घर में सो रहे सात वर्षीय बेटे मयंक और पांच वर्षीय बेटी प्रगति की चीख-पुकार सुनकर मां नेहा दौड़कर कमरे में पहुंचीं। वहां दोनों बच्चों को सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ी देख परिजन तत्काल दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रगति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार, सांप ने मयंक को चार-पांच स्थानों पर डसा था। मयंक कक्षा एक का छात्र था, जबकि प्रगति ने इसी वर्ष स्कूल जाना शुरू किया था। दोनों बच्चे शनिवार रात खेलते-खेलते घर में ही सो गए थे और रविवार सुबह यह दर्दनाक हादसा हो गया। मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें