फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रिहा होने के चंद सेकेंड बाद आशीष नाटकीय अंदाज में दोबारा गिरफ्तार, सीपरी बाजार थाने ले गई पुलिस

Wed, 13 May 2026 03:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

भाजपा नेता आशीष उपाध्याय बुधवार दोपहर हाई कोर्ट के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया। लेकिन जेल के बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
झांसी जेल के बाहर पुलिस के साथ आशीष। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौ करोड़ के चर्चित सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद बुधवार दोपहर रिहा किया गया, लेकिन इसके चंद सेकेंड बाद ही बेहद नाटकीय घटनाक्रम में उसके जेल से बाहर निकलते ही पहले से मौजूद सीपरी बाजार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे लेकर सीपरी थाने पहुंची। यहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बाहर निकलते ही फिर गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मंगलवार को उसकी तत्काल रिहाई के आदेश दिए थे। आशीष की रिहाई की खबर मिलने पर समर्थक भी जेल के बाहर पहुंच गए। वे अपने साथ ढाले-नगाड़े भी लेकर आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जेल गेट से पुलिस सुरक्षा के बीच ही आशीष को बाहर लाया गया। अपने कुछ साथियों के साथ आशीष जैसे ही जेल गेट के बाहर पहुंचा, वहां मौजूद सीपरी बाजार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जीप में बिठा लिया। चंद सेकेंड में ही पुलिस जीप आगे निकल गई। इससे मौके पर मौजूद समर्थकों में हलचल मच गई।

एक मई को पकड़ा था पुलिस ने
आशीष को पुलिस ने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके से मध्य प्रदेश भवन से गिरफ्तार किया था। एक मई से वह जेल में था। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि आशीष सट्टेबाजी से ही संबंधित एक अन्य मामले में वांछित था। इस मामले में भी उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल के बाहर का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें