फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जमकर नाचे श्रद्धालु

Mon, 01 Dec 2025 06:48 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

चिरगांव के ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में स्थित रायसैनिया बाबा मंदिर में स्वर्गीय श्री किशोरी शरण दांगी जी की 5वीं पुण्य स्मृति के पंचम दिवस पर रविवार को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नाचते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरगांव के ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में स्थित रायसैनिया बाबा मंदिर में स्वर्गीय श्री किशोरी शरण दांगी जी की 5वीं पुण्य स्मृति के पंचम दिवस पर रविवार को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास भागवत आचार्य परम पूज्य रमाकांत व्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और अत्याचारी कंस वध की कथा का विस्तृत और रोचक वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार देवकी-वासुदेव के घर भगवान का अवतरण हुआ और बाल रूप में ही प्रभु ने अधर्म के प्रतीक कंस का संहार कर धर्म की स्थापना की।
विज्ञापन

 

कथा सुनते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

कथावाचक ने अपने प्रवचन में कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन ईश्वर का नाम स्मरण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि हर कष्ट के निवारण में प्रभु की भक्ति ही सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने गीता के गूढ़ रहस्यों की चर्चा करते हुए यह भी बताया कि श्रद्धा और कर्म के समन्वय से ही मनुष्य मोक्ष की ओर अग्रसर हो सकता है।

कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु और अतिथि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं जन्म प्रसंग को सुनकर भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। 


 
विज्ञापन

कथा में पहुंचे बीजेपी महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह - फोटो : संवाद
कार्यक्रम में परम पूज्य जागेश्वर महाराज, सतपाल महाराज, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,  बिरजू कुशवाहा, हेमंत खंताल, अमित साहू, अशोक दांगी, दिनेश पाराशर, वीर सिंह दांगी, अतर सिंह दांगी, गुलाब सिंह दांगी, हर्षित दांगी, आशीष गुप्ता, रामकुमार उपाध्याय, बृजबिहारी राजपूत, अरविंद दांगी, संजीव रावत, सतपाल महाराज, अनुपम महाराज, सतीश यादव पूर्व जनपद अध्यक्ष दतिया, देवेंद्र गुप्ता झांसी, घनाराम सिंह मौजूद रहे।

भागवत कथा में नाचते श्रद्धालु...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें