फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दो राजनैतिक दलों को कारण बताओं नोटिस, तीन अक्टूबर को हलफनामा, सात को सुनवाई का समय

Wed, 24 Sep 2025 08:42 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

यदि पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस के सम्बन्ध में निर्धारित तिथि के भीतर प्रत्यावेदन उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो यह माना जायेगा कि पार्टी को इस मामले में कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
नोटिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी प्रशासन ने पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल किसान रक्षा पार्टी,  राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


दलों को सूचित किया गया है कि नोटिस के सम्बन्ध में उक्त पार्टी के अध्यक्ष या महासचिव अपना प्रत्यावेदन हल्फनामा एवं सुसंगत अभिलेखों के साथ दिनांक 3 अक्टूबर, 2025 तक कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र, चतुर्थ तल विकास भवन, जनपथ मार्केट, लखनऊ-226001 को उपलब्ध करा सकते हैं एवं सुनवाई हेतु नियत दिनांक 7 को प्रातः 10 बजे कार्यालय अवधि में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उप्र के समय के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन


यदि पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस के सम्बन्ध में निर्धारित तिथि के भीतर प्रत्यावेदन उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो यह माना जायेगा कि पार्टी को इस मामले में कुछ नहीं कहना है और पार्टी को राजनैतिक दलों की सूची से हटाये जाने के सम्बन्ध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र की ओर से संस्तुति सहित प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें