फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जयपुर में नेहा तिवारी बनीं ‘दिवालीशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2025’ की विजेता

Wed, 24 Sep 2025 03:51 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जयपुर के निर्माण नगर स्थित कुड़की हाउस में आयोजित दिवालीशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2025 ब्यूटी पेजेंट में झांसी की नेहा तिवारी ने क्लासिक कैटेगरी में खिताब जीता।
विज्ञापन
नेहा तिवारी - फोटो : स्वंय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवालीशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जयपुर के निर्माण नगर स्थित कुड़की हाउस में आयोजित दिवालीशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2025 ब्यूटी पेजेंट में झांसी की नेहा तिवारी ने क्लासिक कैटेगरी में खिताब जीता। प्लैटिनम कैटेगरी में प्रतापगढ़ (यूपी) की लेफ्टिनेंट कर्नल सतविंदर कौर विजेता बनीं।
विज्ञापन


क्लासिक कैटेगरी में रीना खारबुदनाह (शिलांग) फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि रायबरेली की नूपुर शर्मा सैकंड रनरअप और जोधपुर की दिव्या शर्मा व पुणे की चित्रा चव्हाण थर्ड रनरअप बनीं। प्लैटिनम कैटेगरी में बड़ौदा की रिचा पांडे फर्स्ट रनरअप और केरल की प्रिया सैकंड रनरअप रहीं। मंडी (हिमाचल प्रदेश) की नर्बदा शर्मा ने मिसेज नॉर्थ इंडिया और मेघालय की सिल्बरीना शिरा ने मिसेज नॉर्थ ईस्ट इंडिया का खिताब जीता।

इस शो का डायरेक्शन मुंबई के फैशन कोरियोग्राफर संदीप धर्मा ने किया। पृथ्वीपाल सिंह, हर्षवर्धन सिंह, सिमरन कुड़की और अवितेश वैष्णवी नायक की ज्यूरी पैनल ने प्रतिभागियों के कॉन्फिडेंस, सेल्फ प्रेजेंटेशन और एटीट्यूड के आधार पर विजेताओं का चयन किया। दिवालीशियस ऑर्गेनाइजेशन के सीईओ नरेश मदान ने बताया कि इस ब्यूटी पेजेंट में देशभर से 26 मॉडल्स ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें