फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम की शर्मनाक करतूत, मृत जानवर को घसीटकर ले जाते हुए वीडियो हुआ वायरल

Sat, 31 Jan 2026 05:00 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

एनएचएआई कर्मचारी का लोहे की रॉड से मृत जानवर के शरीर को बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
हाइवे पर मृत जानवर को घसीटते हुए ले जाता कर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम की एक शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है। एनएचआई कर्मी एक मृत जानवर को अमानवीय तरीके से घसीटते हुए ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला झांसी-खजुराहो हाईवे के बंगरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो हो रहा वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बंगरा क्षेत्र में हाईवे पर एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम अपने नियमित कार्य में लगी हुई थी। इसी दौरान टीम के कर्मियों ने एक लोहे की रॉड से मृत जानवर के शरीर को बांधकर सड़क पर घसीटते हुए हटाना शुरू कर दिया। यह दृश्य इतना संवेदनहीन था कि वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।


जांच कर कार्रवाई की मांग
नागरिकों का कहना है कि मृत जानवर को हटाने के लिए मानवीय और सुरक्षित तरीकों का उपयोग किया जाना चाहिए था, न कि इस तरह से उसे सड़क पर घसीटकर ले जाना। इस घटना के बाद एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि संवेदनहीनता और लापरवाही को भी उजागर करती हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और एनएचएआई जैसी संस्था की गरिमा बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें