फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: स्क्रैप चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी के साथ गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 09:07 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वांछित बदमाश शहंशाह निवासी कपूर टेकरी पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी जावेद निवासी भट्टा गांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार आधी रात के बाद पुलिस मुठभेड़ में चोरी के मामले में वांछित बदमाश शहंशाह निवासी कपूर टेकरी पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी जावेद निवासी भट्टा गांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी हुआ स्क्रैप समेत तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक कुछ माह पहले कोतवाली इलाके में एक स्क्रैप कारोबारी के घर चोरी हुई थी। पुलिस इन बदमाशों को तलाश रही थी। बृहस्पतिवार देर-रात दो बदमाशों के बाइक से मुस्तरा रोड पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। कोतवाली प्रभारी राजेश पाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली एक बदमाश के पांव में जा लगी। उसने पूछताछ में अपना नाम शहंशाह बताया। वह चोरी समेत अन्य कई मामलोें में वांछित था। उसका साथ पकड़ा गया जावेद भी शातिर बदमाश है। इन दोनों के खिलाफ कई थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें