फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीयू हॉस्टल में छात्रों का हंगामा, प्रशासन पर मनमानी व तानाशाहपूर्ण फैसले थोपने का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 08:57 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गुस्साए छात्रों ने आरोप लगाया कि बीयू प्रशासन पर मनमानी और तानाशाहपूर्ण थोप रहा है। जिस हॉस्टल में शिफ्ट किया जा रहा है, वहां एक भी बेड खाली नहीं है।
विज्ञापन
छात्रों से बात करता बीयू प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विवि परिसर में बुधवार को हॉस्टल से शिफ्टिंग के विरोध में तनाव का माहौल रहे। गुस्साए छात्रों ने आरोप लगाया कि बीयू प्रशासन पर मनमानी और तानाशाहपूर्ण थोप रहा है। जिस हॉस्टल में शिफ्ट किया जा रहा है, वहां एक भी बेड खाली नहीं है। वहीं, चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि समता हॉस्टर में बेड के अतिरिक्त करीब 22 छात्र हैं, जिन्हें ओबीसी हॉस्टल में शिफ्ट करेंगे।

विज्ञापन


परिसर में छात्रों के तीन हॉस्टल समता, लॉर्ड बुद्धा और ओबीसी हैं, जिनमें क्रमश: 100, 140 व 30 बेड की व्यवस्था है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी के अनुसार, हॉस्टल में रहने वाले सीनियर छात्र आए दिन जूनियर छात्रों के बदसलूकी, अभद्रता व मारपीट करते हैं। इसकी लगातार शिकायतें आती रहती हैं। चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि अब सीनियर और जूनियर छात्रों को अलग-अलग ही रखा जाएगा। इसकी वजह सीनियर्स द्वारा जूनियरों को आए दिन परेशान व मारपीट करना है। समता हास्टल में जितने भी छात्र ज्यादा हैं, उन्हें ओबीसी हॉस्टल आवंटित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें