उत्तर प्रदेश के झांसी में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को भी ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर भर के रेल रूटों पर पानी भर जाने के कारण ट्रेनों की रफ्तार थम गई। शुक्रवार को भी झांसी-भोपाल रेल रूट पर बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण कई ट्रेनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
इधर बीना स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और जाखलौन स्टेशन पर समता एक्सप्रेस कई घंटों तक खड़ी रही। धोरा स्टेशन में भी पानी भर जाने के कारण ट्रेनों को रोक दिया गया।