फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने दिया धरना, हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों की फिर से तैनाती की मांग

Thu, 02 Jul 2026 11:43 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

प्रदर्शन के दौरान महासंघ ने कर्मचारियों के स्थानांतरण और सॉफ्टवेयर के जरिये हाजिरी लगवाने पर पुन: विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
नगर निगम में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में बुधवार को संयुक्त संघर्ष महासंघ के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। 15 सूत्री ज्ञापन अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव को सौंपा। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि सफाई निरीक्षकों और आउटसोर्सिंग का ठेका लेने वाली कंपनी की मिलीभगत से 12 सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर उनकी जगह नए कर्मचारियों की तैनाती कर ली गई थी। जांच के बाद उन्हें हटा तो दिया गया लेकिन पूर्व में तैनात कर्मचारियों को फिर से सेवा में नहीं लिया गया। उन्होंने दोबारा तैनाती करने की मांग की। कहा कि नाला सफाई के दौरान भी सफाई कर्मियों को उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान महासंघ ने 268 कर्मचारियों के स्थानांतरण और सॉफ्टवेयर के जरिये हाजिरी लगवाने पर पुन: विचार करने की मांग की। कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आठ जुलाई को फिर से पत्र सौंपा जाएगा। मांगें पूरी न होने पर नौ जुलाई से हड़ताल पर चले जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक प्याल, महेश पहलवान, सुरेश ठेकेदार, सुभाष माते, रामजीशरन करौसिया, राजेश, हरीभजन भगत, शंभू नरवारे, राजेश, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें