फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर कसेगा शिकंजा, परिवहन विभाग ने शुरू किया अभियान

Thu, 02 Jul 2026 11:14 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की फिटनेस और परमिट की जांच के लिए पांच टीमें लगाई है।
विज्ञापन
आरटीओ, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग ने स्कूल खुलते ही अब स्कूल वाहनों की फिटनेस और परमिट की जांच शुरू कर दी है। 15 जुलाई तक सेफ फ्यूचर अभियान के दौरान सभी विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा मानकों की जांच किए जाने के साथ ही मानक के विपरीत मिलने वाले वाहनों के परमिट निरस्त होेंगे।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन हेमचंद्र गौतम ने बताया कि जनपद में 458 स्कूली वाहन वर्तमान में पंजीकृत है। विद्यालय के प्रबंधक शपथ पत्र देंगे कि फिटनेस व परमिट के कागजात पूर्ण न होने पर वह वाहनों का संचालन नहीं कराएंगे। बुधवार को स्कूल खुलने के पहला दिन होने की वजह से अलग-अलग टीमों ने चेकिंग की। इसके लिए पांच टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें