फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: संघ ने शताब्दी वर्ष को लेकर चलाया गृह संपर्क अभियान, 600 टोलियां घर-घर पहुंचा रही उद्देश्य

Wed, 03 Dec 2025 02:29 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महानगर की हर नगर की बस्ती व खंड के मंडलों में एक से 31 दिसंबर तक गृह संपर्क अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
स्वयं सेवकों का गृह संपर्क अभियान - फोटो : सवयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में महानगर की हर नगर की बस्ती व खंड के मंडलों में एक से 31 दिसंबर तक गृह संपर्क अभियान शुरू किया गया है। दो दिनों में महानगर में 600 टोलियों ने पांच हजार परिवारों तक पहुंचकर संघ के उद्देश्य और राष्ट्रहित को जन-जन तक पहुंचाया।
विज्ञापन


 

संघ का गृह संपर्क अभियान शुरू - फोटो : स्वयं
महानगर प्रचार प्रमुख जितेंद्र ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सौ वर्षों के विशेष अवसर पर विजयादशमी उत्सव, घर-घर संपर्क अभियान, प्रबुद्ध जन गोष्ठी, हिंदू सम्मेलन, युवा कार्यक्रमों और अधिकाधिक स्थानों पर शाखाओं के आयोजन जैसे विविध कार्यक्रम संचालित कर रहा है। गृह संपर्क अभियान को लेकर स्वयंसेवक महानगर के छत्रसाल, वासुदेव, छावनी, दीनदयाल, माधव नगर, सीपरी, शिवाजी, सारंध्रा नगर, बबीना आदि नगर की सभी बस्तियों में टोलियां बनाकर सक्रिय रूप से पहुंच रहे हैं।

 
विज्ञापन

गृह संपर्क अभियान करता स्वयं सेवक संघ - फोटो : स्वयं
स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क स्थापित कर भारत माता का चित्र, संघ की गतिविधियों से संबंधित पत्रक और पुस्तिका दी जा रही है। परिवारों के साथ संवाद स्थापित कर संघ की सौ साल की यात्रा और उसके मूल सिद्धांतों, मूल्यों और उद्देश्य के बारे में बताते हुए समाजहित में चल रही संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें