झांसी में महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में समाजवादी पार्टी का आज प्रदर्शन हैं। सपा नेता प्रदर्शन में न शामिल हो सकें, इसके लिए उनके घर के बाहर सुबह से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप अपने घर के पीछे के दरवाजे से निकलकर प्रदर्शन में शामिल हुए। इसी तरह से अन्य नेता भी पुलिस को गच्चा देकर पहुंचे। जबकि, कुछ अपने घर से नहीं निकल पाए।