फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगना को नमन करने उमड़ी झांसी

विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर दीपशिखा एवं शौर्य की प्रतीक महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मंगलवार को मनाया गया। झांसी के लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रानी लक्ष्मीबाई पार्क, ऐतिहासिक दुर्ग में लोग उमड़ पडे़। कैंडल प्रज्ज्वलित किए और उनके शौर्य को नमन किया। शहर में शिवपुरी के युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया और देश भक्ति के तराने गाए।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में महारानी लक्ष्मीबाई समर्पण समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व महापौर किरन वर्मा, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, डा. जगदीश सिंह चौहान, आचार्य हरीओम पाठक, नीति शास्त्री, सभासद दिनेश प्रताप सिंह, सुशीला दुबे, सुनील नैनवानी, समिति अध्यक्ष राजू बुकसेलर, संयोजक चौधरी फिरोज, संजय पटवारी, पंकज शुक्ला, संतोष साहू, राघव वर्मा आदि ने पुष्प अर्पित किए।
इस बीच हर साल की तरह शिवपुरी से जेलर विजय सिंह मौर्या व आदित्य सक्सेना के नेतृत्व में युवा - युवतियों व बच्चों का दल तिरंगा झंडा लहराते हुए और मशाल लेकर पैदल चलकर पार्क पहुंचा। यहां तोप द्वारा महारानी को 21 बार पुष्पों से सलामी दी गई। यह यात्रा शिवपुरी में 17 जून को प्रारंभ हुई थी, जिसका झांसी नगर में जबरदस्त स्वागत हुआ।
विज्ञापन

इधर गणेश मंदिर में महाराष्ट्र समाज के राहुल खांडेकर, राजीव इंदापुरकर, शरद नाफडे, मनीषा खानवलकर, अनिकेत जोशी ने, मणिकर्णिका ग्रुप की स्वप्निल मोदी, उमा पाराशर, वंदना, रश्मि, नीलिमा, दीपिका, किरण, गीता सहारिया, वर्णिका गौरी, तनु ने, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष वकील अहमद खान, मंडल अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष उमेश प्रजापति ने, जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सुलेमान अहमद मंसूरी, कमल जैन ने, लक्ष्मीबाई पार्क में बड़ा मठ चाचर स्वर्णकार समिति के राजेंद्र सोनी ने रानी झांसी को पुष्प अर्पित किए।
वहीं अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के जिलाध्यक्ष दिलीप सोनी ने, अखिल भारतीय स्वच्छकार एसोसिएशन की जिला शाखा अध्यक्ष अशोक प्याल, मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल नेता जी, मुख्य संरक्षक बाल कृष्ण गांचले ने, गोपाल जी के मंदिर में क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय ने, लक्ष्मीबाई पार्क में रवीश त्रिपाठी ने, यूथ वेलफेयर सोसायटी के प्रांतीय सचिव मुकेश सिंघल, नितिन अग्रवाल ने, सेंट उमर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आरिफ रजा खान, अंजुम जमीर ने, बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति के केंद्रीय कार्यालय में अध्यक्ष तरुण अरोडा, शुभ शर्मा, डीडी मिश्रा ने, बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान की संध्या त्रिपाठी, मिंटू श्रीवास्तव ने, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कमलेश सोनी, डा. एसपी सहगल व विद्यार्थियों ने, प्रगति रथ समाज सेवी संस्था के डायरेक्टर विजय सिंह चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संस्कार भारती महानगर के डा. धन्नू लाल गौतम, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश चंद्र अग्रवाल, कमल कांत गुप्ता ने बीकेडी कैंपस में रानी लक्ष्मीबाई को पुष्प अर्पित किए।


बच्चों ने किया व्यायाम का प्रदर्शन
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के जिमभनेजियम हॉल में महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर बच्चों ने व्यायाम का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला जज प्रमोद कुमार ने महारानी लक्ष्मीबाई को महान व्यक्तित्व का धनी बताया। इस अवसर पर सालिगराम राय, पवन कुमार ओझा, अशोक कुमार गुप्ता, नाथूलाल मठ्ठा, जगदीश कौशल, सुदर्शन शिवहरे, हरी शंकर राय आदि मौजूद रहे।


रानी की तलवार वापस लाएं
बुंदेलखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार से अपील की कि रानी लक्ष्मीबाई की तलवार ग्वालियर नगर निगम के संग्रहालय से वापस झांसी लाई जाए। संगठन के कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह, दीपक दीक्षित, शरद प्रताप सिंह, देवेंद्र अहिरवार, अमर सिंह, यशपाल सिंह आदि ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पर्यटकों को दी रानी के बलिदान की जानकारी
राजकीय संग्रहालय में बलिदान दिवस पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। संग्रहालय में आए पर्यटकों को उपनिदेशक आशा पांडेय ने महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और उनके बलिदान की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें