फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: घर से भाग प्रेमी युगल प्लेटफार्म पर पकड़े गए, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आरपीएफ ने छोड़ा

Fri, 20 Mar 2026 07:51 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

आरपीएफ ने युवक व युवती के परिजनों को बुलाया लेकिन दोनों ने साथ जाने से इन्कार कर दिया। घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आरपीएफ ने उनके बालिग होने पर छोड़ दिया।

 
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका पकड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर से भागकर झांसी आए प्रेमी युगल को आरपीएफ ने पकड़ लिया। दोनों में पिछले तीन साल से प्रेम-संबंध चल रहा था। युवती के परिजन कहीं और शादी करना चाहते थे। इस कारण दोनों भागकर झांसी आ गए। आरपीएफ ने युवक व युवती के परिजनों को बुलाया लेकिन दोनों ने साथ जाने से इन्कार कर दिया। घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आरपीएफ ने उनके बालिग होने पर छोड़ दिया।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ व डिटेक्टिव विंग की टीम संयुक्त रूप से गश्त कर ही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर चार व पांच पर संदिग्ध अवस्था में युवक व युवती को देख पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे छतरपुर के रहने वाले हैं। एक-दूसरे से तीन साल से प्रेम करते हैं लेकिन युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। आरपीएफ ने दोनों के परिजनों को बुलाया लेकिन वे परिजनों के साथ जाने से मना कर दिए। आरपीएफ की माने तो युवक व युवती दोनों के विरुद्ध कोई मामला दर्ज नहीं था और वे बालिग थे। ऐसे में बिना कार्रवाई के दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें