फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बीयू में हंगामा...एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री प्रदीप जैन को घेरा, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 10 Oct 2025 04:08 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व विधायक दीप नारायण और पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की है। वहीं, इस मामले में पूर्व मंत्री का कहना है कि काई मारपीट नहीं की गई। बल्कि उनके साथ अप्रिय घटना की जा रही है।
विज्ञापन
बीयू के गेट पर हंगामा करते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये जमकर बवाल काटा उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई है। यूनिवर्सिटी के गेट पर ही पूर्व केंद्रीय मंत्री की गाड़ी को रोक लिया और घेर कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को काबू करने में पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रदीप जैन की गाड़ी को घेरे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में होने वाली सेशनल परीक्षा स्थगित कराकर मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया। जब इसका विरोध दर्ज कराया गया तो बुंदेलखंड प्रशासन की तरफ से न तो चीफ प्रॉक्टर, एग्रीकल्चर के एचओडी कोई जबाव दे सके और न कुलपति स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व विधायक दीप नारायण यादव और पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की है। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में गेट पर ही पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को घेर लिया है। नारेबाजी विरोध प्रदर्शन जारी है।  वहीं, इस मामले में पूर्व मंत्री का कहना है कि काई मारपीट नहीं की गई।



देखें वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें