फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आरटीओ ने अवैध खनन करते ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, कार्रवाई कर किया थाने के सुपुर्द

Mon, 08 Dec 2025 07:33 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

आरटीओ प्रवर्तन टीम ने अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई की है। विभाग के क्षेत्र में एकाएक पहुंचने से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
कार्रवाई में पकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को कटेरा क्षेत्र में परिवहन विभाग के अधिकारी पहुंचे तो खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। चालक वाहन को लेकर यहां-वहां भागने लगे। प्रवर्तन टीम ने मौके पर एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ ली। वाहन में मोरम भरी थी। जांच में चालक कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सका। जिस पर आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए वाहन को थाने में पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मौके पर आरटीओ प्रर्वतन टीम - फोटो : संवाद
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया की बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी की कटेरा क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली का अवैध रूप से व्यावसायिक कार्यों में उपयोग कर उपखनिज जैसे बालू, मोरम, बोल्डर, सहित अन्य सामान की दुलाई कर रहे हैं l जबकि  ट्रैक्टर-ट्राली का उपयोग केवल क़ृषि कार्य के लिए ही वैध है परिवहन विभाग की ओर से किसी ट्रैक्टर ट्राली को व्यावसायिक उपयोग का लाइसेंस नहीं दिया गया है। चेकिंग का यह क्रम लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें