फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: झांसी-ललितपुर रूट पर आज से दौड़ेंगी रोडवेज बसें, पहले चरण में पांच का होगा संचालन

Mon, 27 Jul 2026 05:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

अगले एक सप्ताह के भीतर शेष 11 परमिटों पर भी बसें चलने लगेंगी। इससे प्रतिदिन करीब दो हजार यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-ललितपुर मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार सोमवार को खत्म हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पहले चरण में पांच बसों का संचालन शुरू करेगा। अगले एक सप्ताह के भीतर शेष 11 परमिटों पर भी बसें चलने लगेंगी। इससे प्रतिदिन करीब दो हजार यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र सिंह आर्य ने बताया कि ललितपुर डिपो बनने के बाद परिवहन निगम लंबे समय से 16 रूट परमिट जारी होने का इंतजार कर रहा था। मामला राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) तक पहुंचने के कारण परमिट जारी होने में देरी हुई। परमिट स्वीकृत होने के बाद अब बस संचालन का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सोमवार से पांच बसें झांसी-ललितपुर मार्ग पर चलाई जाएंगी। वहीं, ग्रामीण रूटों का किराया निर्धारित होने के बाद अगले सप्ताह सभी 16 परमिटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे तहसील, ब्लॉक और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधे रोडवेज सेवा का लाभ मिलेगा।

ललितपुर डिपो से मजबूत होगी परिवहन व्यवस्था
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान में झांसी और उरई डिपो से बसों का संचालन हो रहा है। अब ललितपुर डिपो के सक्रिय होने से झांसी, ललितपुर और उरई तीनों डिपो से बसों का बेहतर संचालन संभव होगा। इससे क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और निजी बसों पर यात्रियों की निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने कहा कि रोडवेज सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुरक्षित, नियमित और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा। भविष्य में यात्रियों की जरूरतों के अनुसार बस सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें