झांसी में बीती रात अचानक आए तेज उफान की वजह से टीकमगढ़ और झांसी मार्ग पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
पड़रा से मनेथा के बीच बहने वाली नदी में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह अचानक तेज उफान आने से यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। यह सड़क पृथ्वीपुर के रास्ते टीकमगढ़ और झांसी जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है, जिससे अब इन क्षेत्रों के बीच यातायात पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी पुल के ऊपर से बह रहा है और बहाव काफी तेज है। पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई छात्र, मरीज और दवा लाने वाले लोग इस मार्ग से यात्रा करते हैं, जिन्हें अब लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को तुरंत कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।