फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चिरगांव में खेल मैदान की मांग को लेकर नगरवासियों का प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sat, 15 Aug 2026 08:01 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

अभियान के आयोजकों ने कहा कि खेल मैदान बनने से युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा एवं वह विभिन्न खेलों में भाग लेकर आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
खेल मैदान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को नगर चिरगांव के मुख्य मार्ग स्थित पुराना बस स्टैंड पर खेल मैदान की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

खेल मैदान की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान। - फोटो : संवाद
अभियान में नगर के वृद्ध, युवा, बच्चों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने हस्ताक्षर कर नगर में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग का समर्थन किया। अभियान के आयोजकों ने कहा कि खेल मैदान बनने से युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा तथा वह विभिन्न खेलों में आगे बढ़ सकेंगे। आमजन ने प्रशासन से चिरगांव में शीघ्र खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें