फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेगा झांसी

Mon, 04 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
jhansi closed, jhansi news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पिछले एक माह से चल रहे सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए सोमवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा झांसी बंद का एलान किया गया है।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद स्कूल में  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, सर्राफा बाजार कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि ज्वैलरी व्यवसाय पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व्यापारी पिछले एक माह से आंदोलनरत हैं। वहीं, सर्राफा व्यापार से जुड़ा कारीगर वर्ग भुखमरी क ी कगार पर पहुंच गया है। लेकिन, अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है।

ऐसे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के प्रदेश बंद के आह्वान के तहत सोमवार को सर्राफा व्यापारियों का समर्थन करते हुए झांसी बंद रहेगा। इस मौके पर महेश राय, राघव वर्मा, मुकेश मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर, जनरल मर्चेंट व्यापार संघ (सेवा समिति) की बैठक अध्यक्ष सौरभ हयारण के  आवास पर हुई, जिसमें झांसी बंद को समर्थन दिया गया। इस अवसर पर महामंत्री अंकुर बट्टा, अनूप खरे, राकेश खुल्लर, महेश सिंधी आदि मौजूद रहे

खंडेराव गेट व्यापार महासभा की बैठक में राम बाबू साहू, अयोध्या प्रसाद सिकौरिया, अध्यक्ष नीरज स्वामी, पंकज चौरसिया, राम चंद्र साहू, राकेश टकसारी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल क ी बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष नीरज स्वामी, महामंत्री पवन गुप्ता, सुजीत अग्रवाल, विनय सोनी आदि ने, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल की कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन, सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमन राय, बड़ा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधे राय, आवास विकास व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेश भाटिया, भारत माता मंदिर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद बंसल, प्रमोद किलपन आदि ने झांसी महाबंद को समर्थन देते हुए रणनीति बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें