फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आरडीए के प्रदर्शन के एलान से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, ओपीडी समय का आदेश वापस

Sat, 04 Apr 2026 10:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने हाल ही में ओपीडी का समय सुबह आठ से शाम चार बजे तक करने का आदेश जारी किया था। लेकिन विरोध शुरू होने पर उन्होंने अपना आदेश वापस ले लिया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के धरना-प्रदर्शन के एलान से शुक्रवार अलसुबह मेडिकल कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में प्राचार्य ने सुबह सात बजे विभागाध्यक्षों के साथ गेस्ट हाउस में बैठक कर ओपीडी समय बढ़ाने का आदेश वापस ले लिया। इसके बाद आरडीए ने प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने हाल ही में ओपीडी का समय सुबह आठ से शाम चार बजे तक करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के अनुपालन में सीएमएस ने भी सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन भीतर ही भीतर इसका विरोध शुरू हो गया था। वरिष्ठ चिकित्सक शिक्षकों ने प्राचार्य को अवगत कराया कि इस तरह की व्यवस्था एम्स और पीजीआई जैसे संस्थानों में लागू है, जहां दो यूनिट प्रणाली और अवकाश व्यवस्था भी अलग होती है।

उधर, शाम चार बजे तक ओपीडी चलने से रेजिडेंट डॉक्टरों को पठन-पाठन और मरीजों के उपचार में दिक्कत होने लगी। आरडीए अध्यक्ष डॉ. जसप्रीत सिंह और उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य बंसल ने बृहस्पतिवार को मांग-पत्र सौंपते हुए ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर बाद दो बजे तक करने की मांग की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आरडीए ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे से इमरजेंसी गेट पर धरना-प्रदर्शन का एलान कर दिया था।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही प्राचार्य ने तत्काल विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई और आदेश वापस लेने का निर्णय लिया। आरडीए पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया कि शनिवार से ओपीडी पूर्ववत सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेगी। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि अब ओपीडी का समय पहले की तरह ही लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें