झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में गैस पाइप डालते समय अचानक राजघाट नहर टूट गई। लाखों लीटर पानी खेतों से लेकर बर्बाद हो गया। पानी देखकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने डेरा जमा लिया है। साथ ही मौके पर पीएसी की एक कंपनी तैनात कर दी गई है।
जिले में एक कंपनी गैस पाइप लाइन डालने का काम कर रही है। रक्सा क्षेत्र में गैस पाइप डालने का काम चल रहा है। सोमवार सुबह पाइप के लिए खुदाई करते समय अचानक राजघाट नहर का एक हिस्सा पूरी तरह टूट गया।
देखते ही देखते चंद मिनटों में नहर का पानी खेतों में घुस गया। ये देखकर ग्रामीण घबरा गए। खेत पर रखा ट्रेक्टर भी बह गया। बताया गया है कि इस दौरान लाखों लीटर पानी बह गया।