फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रेलवे कराएगा पुरी, कोलकाता, गंगासागर की यात्रा...पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग

Sat, 30 Aug 2025 12:57 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

 बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएंगी। यह यात्रा 13 से 22 सितंबर तक की होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : x/@RailMinIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन


इस ट्रेन से श्रद्धालु विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (ओडिशा), कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती (अयोध्या) के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालु आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यह यात्रा 13 से 22 सितंबर तक की होगी।
विज्ञापन


यात्रियों को ट्रेन में नौ रात और 10 दिन बिताने होंगे। इस यात्रा सेवा में लीव ट्रेवल कंसेशन एवं ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएंगी। उक्त यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc-tourism.com से भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें