फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज में क्यूआर कोड से भी होगा भुगतान, नगदी की समस्या से मिलेगी राहत

Wed, 29 Jul 2026 01:00 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लोगों की नगदी समस्या का निदान करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है, जिसके तहत जल्द ही अब बिल काउंटरों पर क्यूआर कोड नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज में जांच और भर्ती फाइल बनवाते समय होने वाला भुगतान अब क्यूआर कोड (ऑनलाइन) के माध्यम से भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, ओपीडी अथवा वार्डों में भर्ती रोगियों की जांच के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, जब रोगी को भर्ती किया जाता है, उस समय भी भर्ती की फाइल बनाते समय सरकारी शुल्क अदा करना होता है। अब अधिकांश लोग ऑनलाइन भुगतान करते हैं, जिसकी वजह से उनके पास नगदी नहीं होती है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की इस समस्या का निदान करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है, जिसके तहत बिल काउंटरों पर क्यूआर कोड रखवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि जांच अथवा भर्ती की फाइल बनवाते समय लोग नगदी न होने की समस्या बताते हैं। चूंकि अभी तक ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू नहीं हुई थी, इसलिए वे परेशान होते रहते हैं। इस समस्या के निदान के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया है और यह व्यवस्था जल्द ही शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें