फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: घर से भागी किशोरी को पुष्पक के टीटीई ने आरपीएफ को सौंपा, परिजन बना रहे थे शादी का दबाव

Wed, 11 Feb 2026 01:22 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पुष्पक एक्सप्रेस में टीटीई ने जब लावारिस हाल में किशोरी को देखा तो झांसी आकर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद आरपीएफ ने परिजनों से संपर्क कर किशोरी को चाइल्ड लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजनों ने जबरन शादी का दबाव बनाया तो किशोरी नाराज होकर घर से भाग निकली। पुष्पक एक्सप्रेस में टीटीई ने जब लावारिस हाल में किशोरी को देखा तो झांसी आकर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ ने किशोरी के परिजनों से संपर्क कर उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन



लखनऊ से चलकर मुम्बई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस (12533) के कोच नंबर एस-1 में तैनात टीटीई बीएल मीणा ने चेकिंग के दौरान 16 साल की किशोरी को लावारिस हालत में घूमते हुआ देखा। संदेह होने पर किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बहराइच के गांव मझरा थाना मोतीपुरा की रहने वाली है। किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता जबरन उसकी शादी कराना चाहते थे, जबकि वह इसका विरोध कर रही थी। परिजन मानने को तैयार नहीं हुए तो वह बिना बताए घर से भाग आई। टीटीई ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर डिप्टी सीटीआई के साथ आरपीएफ फोर्स कोच में पहुंचा व किशोरी को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ स्टेशन प्रभारी विकास पंचोली ने बताया कि बहराइच से एक किशोरी पुष्पक एक्सप्रेस से भागकर जा रही थी। टीटीई ने उसे आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद आरपीएफ ने परिजनों से संपर्क कर किशोरी को चाइल्ड लाइन भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें